वैदिक ज्योतिष की मानें तो इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बहस से बचें व हर एक की भावनाओं का सम्मान करना सीखें। घर में कोई धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया वाहन या ज़मीन-जायदाद ख़रीद सकते हैं। अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार देकर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों की मिठास घोल सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य आश्चर्यजनक रूप से सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का योग भी बन रहा है। धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु यात्रा करने की संभावना है। संतान की प्रगति होने से आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे।