प्यार का इज़हार करने वालों के लिए समय काफी अच्छा है। आपके मन में प्रेम की बसंत खिलेंगी। किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहें हैं तो देरी न करें। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। आपके मन में किसी विशेष व्यक्ति के प्रति लगाव उमड़ सकता है। पुराने प्रेमी अपने संबंधों में कुछ असहजता महसूस कर सकते हैं। धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें। रिश्तों में अपनी तर्क क्षमता का अधिक इस्तेमाल न करें। अपने बोलचाल पर विशेष ध्यान दें व अपने पार्टनर के साथ कड़क भाषा प्रयोग न करें।