शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा है। इस वर्ष पढ़ाई में आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। सरकारी परीक्षाओं में सफलता के पूर्ण योग हैं। अगर प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम हाल-फिलहाल आता है तो आपके लिए अपेक्षा से बेहतर हो सकता है। अपने शिक्षकों से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शिक्षा में मनपसंद क्षेत्र का चुनाव करने के लिए साल के मध्य से समय विशेष अनुकूल रहेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनको अपने प्रयास तेज़ कर देने चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ा परिश्रम करने का है।