यह समय छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। किसी न किसी कारण आप लंबे समय तक पढ़ने में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इस दौरान मानसिक व्याकुलता आपको परेशान करेगी। यदि आप कोई उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेते वक़्त सतर्कता बरतें। कई उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशिफल 2017 के अनुसार शनि ढैया के कारण स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है एवं पढ़ने लिखने में मन नहीं लगेगा। सरकारी विभागों व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र धीमी गति से आगे बढ़ेंगे।