कन्या राशी के जातको की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मोर्चे पर आपको विशेष सावधानी रखनी होगी क्योंकि आमदनी की तुलना में ख़र्च अधिक रहेगा। वैसे आमदनी का स्रोत बना रहेगा और आपकी रोजमर्रा की आमदनी में कोई रूकावट नहीं आएगी। लेकिन यदि कन्या भविष्यफल 2017 की मानें तो मगर धन बहुत धीमी गति से आपकी तरफ आएगा। अगर किसी को धन उधार दिया है तो फिलहाल उसके वापिस मिलने की संभावना कम है। आप आकस्मिक धन लाभ की उम्मीद न रखें। महँगी एवं सुख सुविधाओं की चीजें ख़रीदने के लिए आप लालायित रहेंगे। परंतु धन का बेकार अपव्यय न करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *