वैवाहिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आपको अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है, वरना संबंधों में कुछ कड़वाहट आने की संभावना है। पिता या किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपकी चिंता का प्रमुख कारण बन सकता है। किसी क़रीबी व्यक्ति के साथ आपकी उग्र बोलचाल हो सकती है। आपका मन अपने विचारों को लेकर कुछ दुविधा जनक रह सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको सतर्क रहना होगा कुछ अपमान जनक परिस्थितियाँ पैदा हो सकती हैं। घर की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ सुंदर वस्तुओं की ख़रीददारी संभव है। लेकिन कन्या के 2017 के राशिफल के अनुसार ज्यादा फ़िज़ूलखर्ची से बचें तो बेहतर होगा। इस समय आप धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-पाठ, समाज कल्याण के कार्यों में हिस्सा लेंगे व धार्मिक रुझान बढ़ेगा। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है यानी आप जिन लोगों के भरोसे बैठे होंगे, वे आपका साथ नहीं देंगे।