प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा देख संभल कर चलने का समय है। इस अवधि में गलतफहमियों के कारण आपके संबंधों में तनाव आ सकता है। तुला के लिए 2017 के फलकथन पर ग़ौर करें और किसी प्रिय पात्र के साथ प्रेम प्रस्ताव रखने के विचार को फ़िलहाल स्थगित कर दें। अपने रिश्तों में आपको किसी चीज़ की कमी लगातार महसूस होती रहेगी। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी को अधिक समय नहीं दे पायेंगे। अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखें क्योंकि आपका पार्टनर आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकता है। एक दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरा-पूरा सहयोग दें इससे आप दोनों में आपसी समझ पैदा होगी। विवाह के इच्छुक लोगों को हाल-फिलहाल उत्तम जीवनसाथी पाने में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।