स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरुरत है। वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किए गए 2017 के तुला राशिफल के अनुसार कार्यों की अधिकता की वजह से आप शारीरिक तौर पर कमज़ोरी व थकान अनुभव करेंगे। मौसम के बदलाव से पैदा होने वाली बिमारियों के प्रति सतर्क रहें। मोटापे से पीड़ित लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। छोटी-छोटी बिमारियों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। रोजमर्रा के कार्यों से छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं,उन्हें अपनी सेहत का ख़ास ख़याल रखना चाहिए। योग एवं ध्यान पर विशेष जोर देना चाहिए। इससे आपकी काफी समस्याएँ दूर हो सकती हैं।