तुला राशी के जातको का पारिवारिक जीवन

परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब रहने से आपका धन ख़र्च होगा। भाई-बंधुओं से आपका कोई बड़ा विवाद संभव है। आपका मन अनायास ही चिंतायुक्त रहेगा। इस कारण तुला राशि के जातक अकारण ही मानसिक रूप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। रिश्ते-नातेदारों से दूरियाँ बन सकती हैं। किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहने में ही भलाई है। धार्मिक मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। किसी के साथ अचानक झगड़ा हो सकता है। मौन रहने का प्रयास करें, इसी में आपकी भलाई है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की संभावनाएं अधिक हैं। पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। माता एवं परिवार के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी से बचें। वर्ष के दूसरे भाग से हालात बेहतर होने शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *