वृश्चिक राशी के जातको की नौकरी और व्यवसाय

इस साल की शुरुआत किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। 2017 के वृश्चिक फलकथन के अनुसार काम धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा संभव है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है। व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा और कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़े एक्सप्रेसिव बनें तो सफलताओं के आसमान छूने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा। अपने कार्यों में आप गंभीरता से लगे रहेंगे। लेकिन ऑफिस या कार्यक्षेत्र के माहौल को भी भांपते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *