धन कमाने के लिए समय उत्तम है। 2017 का वृश्चिक राशिफल कहता है कि इस वर्ष आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें। आप इस वर्ष जितना कमायेंगे उससे अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आप किसी शुभ कार्य में ख़र्च करेंगे। पैसों के मामले में सोच समझकर निर्णय लें। धन निवेश करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। कहीं से रुका हुआ धन वापिस आने की भी संभावना है। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।