आप इस वर्ष घरेलू कार्यों में धन अधिक ख़र्च करेंगे। अनावश्यक ख़र्चों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करें। आपको मित्रों व भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य में धन ख़र्च करने के भी योग बने हुए हैं। साल की शुरुआत वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष एवं जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग व लाभ मिलने की संभावना है। आलस्य का त्याग कर किसी रचनात्मक काम में ध्यान लगाना लाभदायक रहेगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। 2017 का वृश्चिक भविष्यकथन आपको बतलाता है कि मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मौजमस्ती करने के कई मौके मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की भी संभावना है। जीवन साथी की तरफ से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। साल के मध्य से आपके संबंध कुछ तनावपूर्ण रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्नेह व सहयोग की कमी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर अंकुश रखने की जरुरत होगी वरना छोटे-छोटे मतभेद आपको तनावग्रस्त करेंगे।