वृश्चिक राशी के जातको का प्रेम संबंध

प्रेम संबंधों में पहल करने के लिए बेहतरीन समय है। कुछ नए मित्रों से परिचय होगा। ये मित्रताएँ दीर्घकालीन हो सकती हैं और आपके लिए लाभदायक भी रहेंगी। इस समय में कोई नई मित्रता प्रेम संबंधों का रूप ले सकती है। विपरीत लिंग में आपकी रूचि अत्याधिक बनी हुई है। ऐसे में एक से अधिक प्रेम संबंध बन सकते हैं। जिससे आपके लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नए रिश्ते बनाने व अपने पार्टनर के साथ यात्रा करने के लिए यह समय अनुकूल बना हुआ है। साल के अंत में आप विवाह सूत्र में बंध सकते हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को परिवार की सहमति से विवाह करने के लिए साल के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *