वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार वर्ष 2017 के धनु राशिफल के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन मिलने के भी योग बने हुए हैं। आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से आपको सुख-सुविधाएँ प्रदान की जा सकती हैं। अगर नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। अगर आपका बिज़नेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष की गयी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। सरकारी या निजी क्षेत्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस मिलने की संभावना है। शॉर्टकट या कम मेहनत से धन कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है तो इस समय उसे ठंडे बस्ते में डाल दें। शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं, तो दोनों हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएँ।