इस साल के पहले भाग में आपको थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धन बचाकर रखें और फ़िज़ूलखर्ची से बचें। धनु राशिफल 2017 के मुताबिक़ किसी भी प्रकार का धन संबंधित लेन-देन करते वक़्त सावधानी बरतें क्योंकि किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है। किसी प्रभावशाली व उच्च पदस्थ व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। काम-धंधे को लेकर की गयी यात्राएँ धन अधिक ख़र्च करवाएंगी परंतु आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज़ करने पड़ सकते हैं।