कन्या राशी के जातको की नौकरी और व्यवसाय

नौकरीपेशा जातक इस अवधि में अपने कौशल के बल पर तरक़्क़ी एवं वेतन वृद्धि प्राप्त करेंगें। कन्या का राशिफल इंगित कर रहा है कि वर्ष 2017 में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएँ हैं। अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे व आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय करने वालों को अपनी व्यावसायिक प्रगति में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नेस में धीमी चाल से प्रगति होगी। आप काफी काम करेंगे किंतु आपको नतीजे अपेक्षा के अनुसार प्राप्त नहीं होंगे। लेकिन आप बिना चिंता के प्रयास करते रहें। आर्थिक स्तर पर आपको सावधान रहना चाहिए। शेयर बाजार एवं सट्टेबाज़ी आधारित गतिविधियों में किस्मत अजमाने का प्रयास न करें अन्यथा आपका धन लंबे समय के लिए फँस सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको मोटी आर्थिक हानि पहुँचा सकते हैं। तेजी से धन कमाने की लालसा में शॉर्टकट अपनाने से बचें। किसी भी बिज़नेस में सोच समझकर ही पार्टनरशिप करना हितकर होगा। वर्ष के मध्य भाग के बाद से हालात आपके पक्ष में होंगे। उससे पूर्व किसी भी कार्य में निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *