कन्या राशी के जातको का प्रेम संबंध

आप अपनी मर्ज़ी से जीवन जियेंगे व रिश्तों में पहले के मुकाबले कम रूचि लेंगे। कुछ लोगों के प्रेम में अचानक इज़ाफा हो सकता है। वर्ष 2017 के कन्या भविष्यकथन के मुताबिक़ आपको थोड़ा सावधान रहने की भी जरुरत है। भावना से अधिक तर्क को महत्व न दें। किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने में जल्दबाजी न करें। अपने पार्टनर पर शक करना छोड़ें। प्रेमी को समय न दे पाने के कारण रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। आप दोनों एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का निर्णय लीजिए। परस्पर दोषारोपण के बदले मिलकर परिस्थितियों का सामना कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *