सिंह राशी के जातको का पारिवारिक जीवन

आपको परिवार की ओर से कुछ धन लाभ मिल सकता है या कोई सहायता प्राप्त हो सकती है। मौजमस्ती, मनोरंजन एवं शौक पूर्ति के लिए आप धन ख़र्च करेंगे। पुरानी पैतृक संपत्ति एवं जायदाद से जुड़े मामलों में समाधान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव संभव है इसलिए व्यर्थ के विवाद से बचे तो बेहतर होगा। आपके संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट न आए। इसलिए वाणी व व्यवहार को संयमित रखे और अपने बीच अहम की दीवार न खड़ी होने दें। अपने लाइफ पार्टनर से खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास न करें। सिंह का 2017 का भविष्यफल इंगित कर रहा अहि कि कोई क़रीबी व्यक्ति भी आपके संबंध बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सतर्क रहे। संतान की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ आपकी मानसिक चिंता बढ़ा सकती हैं। पिता की और से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। आपको अपने गुरु के सानिध्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है क्योंकि आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय लाभदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *