शिक्षा के संबंध में विचार करें तो आप नियमित पढ़ाई का ध्यान रखेंगे। पढ़ाई में विद्यार्थियों की एकाग्रता दिन प्रति दिन बढ़ेगी। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को पढ़ने में अधिक रूचि रहेगी। शिक्षा से जुड़े किसी योग्य गुरु का मार्गदर्शन आपको मिलता रहेगा जो आपके लिए खूब महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पढ़ाई के अलावा बौद्धिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सिंह राशिफल 2017 के अनुसार परदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को पूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। बैंकिंग या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी या निजी क्षेत्रों में ली जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने का योग दिखाई दे रहा है।