विद्यार्थी वर्ग को फिलहाल पढ़ाई सहज महसूस होगी और परीक्षा का डर भी नहीं सतायेगा। इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बरक़रार रहेगी। स्मरण शक्ति अच्छी होने से आप कठिन विषयों को बड़ी आसानी से समझने में सफल होंगे। पढ़ने लिखने में रूचि बढ़ेगी एवं आप अभ्यास के लिए अधिक समय निकाल पाएंगे। उच्च शिक्षा तथा रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुपात में ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। कर्क राशिफल 2017 के अनुसार साहित्य और तकनीकी क्षेत्र में पढ़ने वाले जातकों के लिए समय खूब अनुकूल रहेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें मेहनत कर पूर्ण तैयारी रखनी पड़ेगी। सरकारी परीक्षाओं में सफलता का पूर्ण योग है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम अभी आता है तो अपेक्षा से बेहतर हो सकता है। जो छात्र पिछली परीक्षाओं में असफल रह गए थे उन्हें इस समय अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए। दीनता प्रदर्शित करने से कोई लाभ नही होगा। मनोबल की वृद्धि तथा दूरदर्शिता आपके कैरियर के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर आपकी सफलता की संभावनाएँ बढ़ायेंगी।