इस समय आपकी नियमित आय बरक़रार रहेगी। किंतु अचानक ही लाभ मिलने या अतिरिक्त आय प्राप्त होने की उम्मीद पूरी हो सकती है। आपमें साहस का स्तर अधिक रहेगा। आप आमदनी के नए स्रोत पैदा करने का प्रयास करेंगे। हालाँकि आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। साल के दूसरे भाग में नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल प्रोत्साहन राशि या वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपका सरकारी विभागों या अन्य किसी जगह जो पैसा फंसा हुआ है, उसकी पेमेंट हो सकती है। अगर आप सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएँ तो धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। लेकिन जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें। किसी को पैसे उधार देने से भी बचें वरना नुकसान हो सकता है। दीर्घकालीन निवेश के लिए यह समय उत्तम चल रहा है। साल का अंतिम चरण आपके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगा। हाथ में पैसे रहने से आप निवेश या बचत की योजनाओं को साकार कर सकेंगे। वर्ष 2017 का कर्क फलादेश कहता है कि लॉटरी या सट्टे में पैसा लगाने से बचें तो बेहतर होगा।