कर्क राशी के जातको की नौकरी और व्यवसाय

साल की शुरुआत में आप धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। आपको ऐसा लग सकता है, कि अपने प्रयासों का समुचित फल नही मिल रहा है। अप्रैल के अंत तक नौकरी या व्यवसाय में समस्याएँ रह सकती हैं। परंतु वास्तव में यह आपके धैर्य की परीक्षा का समय है। कार्यस्थल के माहौल को गंभीरता से लें। उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें व संयम से काम लें। नौकरी परिवर्तन करने के विचार को फिलहाल स्थगित कर दें। यदि आपकी इच्छा के विपरीत आपका ट्रांसफर होता है तो आपको जाना पड़ सकता है। साल के मध्य से नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी नए अवसर आएँगे। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कर्क के 2017 के भविष्यफल के मुताबिक़ धंधे में वृद्धि होगी और आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे व आप राहत की साँस लेंगे। आपका विकास देखकर दूसरे लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। आपके विरोधियों की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी। लेकिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस समय क़रीबी मित्रों और व्यापारिक सहयोगियों पर आँख मूंदकर विश्वास न करें। अगर आप सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएँ, तो इस साल धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश करने से बचें वरना आर्थिक हानि हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपका सावधानी रखना उचित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *