यह समय आपके लिए काफी मेहनत करने वाला रहेगा क्योंकि शनि के आठवें भाव में गोचर करने से आपके अनेक कार्य धीमी किंतु निश्चित गति से आगे बढ़ेंगे। आप मानसिक तौर पर मजबूत बनें। वृषभ का 2017 राशिफल संकेत कर रहा है कि नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए नयी सोच पैदा करें या किसी नयी योजना के बार में विचार करें। बड़े स्तर की योजनाओं में सोच समझकर ही निवेश करें। अप्रैल माह से आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। लगातार प्रयास और दृढ़ निश्चय के साथ डटे रहने से ही आप सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार का विस्तार करने से पहले जोख़िम होने की संभावनाओं को ध्यान में अवश्य रखें। धैर्य से काम लें और जो कुछ हो रहा है उसे होने दें। साल के मध्य से आपके बिगड़े हुए कार्यों के फिर से बनने का योग है। आप अपने विरोधियों से मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे। जो लोग नौकरी या व्यवसाय के चलते विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आप शेयरों में निवेश करके भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।