साल की शुरुआत ख़र्चों में बढ़ोत्तरी से होगी। इस अवधि के दौरान धनार्जन करने के लिए आपको सतत प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में धन की आवाजाही का स्तर संतुलित रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ख़र्च करेंगे। अपनी विलासिता पर लगाम लगाएँ वर्ना कुछ आर्थिक समस्याएँ हो सकती हैं। वृष के 2017 के भविष्यफल के मुताबिक़ वर्ष के दूसरे भाग से आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएँ हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी व अनेक स्त्रोतों के माध्यम से धन मिल सकता है। आप अपने खुद के परिश्रम से अधिक धन अर्जित कर पायेंगे। शेयर बाजार, कमीशन आदि के कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है।