आपको स्वास्थ्य के मामलें में थोड़ी सतर्कता बरतनी ज़रूरी है। कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनाकर आप मानसिक अशांति को छू-मंतर कर सकते है। 2017 में मीन राशि के फलादेश की मानें तो परिवार के लोगों के साथ कुछ पल शांति के अवश्य बिताएँ। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना ख्याल रखने की जरुरत है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं अपने आप पर आवश्यकता अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। देव पूजा, मंत्र आराधना और योगाभ्यास से आप मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें।