कुंभ राशी के जातको का स्वास्थ्य

इस वर्ष स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। कुंभ राशि फल 2017 के मुताबिक़ मगर दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। समय-समय पर अपना मेडिकल चेक-अप करवाते रहें व स्थिति को पहले से ही अपने कंट्रोल में रखें। सर्दी-खाँसी जैसी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम करें। योग व प्राणायाम का सहारा लेकर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। यात्राओं से होने वाली थकावट से निजात पाने के लिए पूर्ण विश्राम करें। बुज़ुर्ग लोग समय से दवाई लेना न भूलें और सुबह नियमित रूप से सैर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *