कुंभ राशी के जातको का प्रेम संबंध

प्रेम संबंधों के लिए वर्ष अनुकूल है। नए प्रेमी जोड़ों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई साथी भा सकता है। उसका साथ आपको सुकून प्रदान करने वाला होगा। एक से अधिक लोगों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। आपको ऐसे किसी भी काम से बचना श्रेय-कर रहेगा जिससे मानहानि होने की संभावना बनती हो। कुछ नए लोग आपसे मित्रता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आपके विवाह की बात भी चल सकती है व साल के अंत तक आप अपने प्रेमी को जीवनसाथी के रूप में पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *