कुंभ राशी के जातको का पारिवारिक जीवन

इस अवधि में आप मौज-मस्ती व शौक पूर्ति के लिए धन ख़र्च करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत स्थल की सैर करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। कुंभ राशि का 2017 का फलकथन संकेत कर रहा है कि कोई धार्मिक स्थल से जुड़ी यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। परिवार के साथ इन यात्राओं पर जाकर आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। कुछ पुराने विवादों से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा व पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का कोई निष्कर्ष निकलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के बड़े-बुज़ुर्गों की सलाह आपके लिए रामबाण का कार्य कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *