इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफ़ें हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। वरना स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। आप अधिक असंतोष से भर सकते हैं व मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने पर अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित कसरत और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संगीत एवं अपनी रुचियों से जुड़े कार्यों में ध्यान लगाएं। इससे आपका मन अशांत होने से बचेगा।