धनु राशी के जातको का प्रेम संबंध

प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल धमाकेदार रह सकता है। आपके रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। आपको अपने कार्यस्थल पर किसी का साथ अधिक प्रिय लग सकता है। नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी की जा सकती है। साथ ही आपको प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियाँ उठानी पड़ सकती है। धनु के 2017 फलादेश के मुताबिक़ जो जातक विवाह करने का मन बना रहे हैं उनके लिए नए जीवन का सूत्रपात होने वाला है यानि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के संपन्न होने का समय भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *