वृश्चिक राशी के जातको का स्वास्थ्य

शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बड़ी मुश्किल तो पैदा नहीं होगी। फिर भी अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। संभवतः आपको ऐसा लगे कि आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे करके कम हो रही है। पेट की कुछ तकलीफों के प्रति आपका सचेत रहना जरूरी है। खान-पान को नियंत्रित कर आप ऐसी तकलीफों से बच सकते हैं। कुछ बे वजह की यात्राएँ और काम का बोझ आपको थका सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। उस समय आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *