तुला राशी के जातको की शिक्षा

छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए। वैसे इस समय आपकी बौद्धिक शक्ति काफी अच्छी रहेगी। करियर का चुनाव करने के लिए आप विशेषज्ञों की सलाह लेंगे एवं इस दिशा में फैसला लेने के लिए सक्रिय रहेंगे। अपने शिक्षकों से भी आपको सहयोग मिलने की संभावना है। शिक्षा में मनपसंद क्षेत्र का चुनाव करने के लिए साल के मध्य से समय अनुकूल है। जो विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनको अपने प्रयास तेज़ कर देने चाहिए। तुला के लिए 2017 का फलादेश इंगित कर रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह समय अधिक परिश्रम करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *