इस वर्ष आपकी आमदनी कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कुशलता के बल पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके अधर में लटके कार्य गति पकड़ेंगे। जो नौकरी या व्यवसाय आप कर रहे हैं, उसमे पूर्ण सफलता मिलने की संभावना है। कार्यों की सफलता आपके आत्मविश्वास को प्रोत्साहन देगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आप अपने कौशल से एवं अनुभव से काफी सुधार लेकर आएंगे। नई कार्य शैली या तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपका उत्पादन बढ़ेगा। सिंह के लिए 2017 के वैदिक ज्योतिष आधारित फलादेश के अनुसार नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसायिक मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय आपके गुप्त शत्रु एवं विरोधी भी आपके सामने हार जाएंगे तथा आपके साथ अच्छे संबंध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। किसी उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको नौकरी या व्यावसायिक मामलों में काफी अच्छा लाभ प्रदान करेगा। विदेश में काम करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। शॉर्टकट से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस समय यदि आप शेयर बाजार के कार्यों में सोच समझकर पहल करते हैं तो लाभ होने की संभावना है। परंतु रियल एस्टेट का कार्य करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है अन्यथा नुकसान होने की भी संभावना है।