शिवलिंग को यदि घर पर रखे तो ना करे ये कार्य अन्यथा नुक्सान हो सकता है !

अगर आप भी शिवलिंग की पूजा करते है तो इन बातो का ख़ास ध्यान रखे क्योंकि अगर महादेव भोले है तो उनका क्रोध भी किसी से छुपा नही है क्योंकि त्रिदेवो में वो डिस्ट्रॉयर का किरदार निभाते है l
शिवलिंग की पूजा अगर सही नियम कानून से करी जाये तो वो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होता है अन्यथा गलती से भी करी गयी ये त्रुटिय विनाशकारी सिद्ध होती है !
हम आपको वही त्रुटिया गिनाने जा रहे है जो कही न कही आप शिव की पूजा करते समय कर बैठते है l

1. वो स्थान जहा पूजा न हो रही हो !

शिवलिंग को कभी भी ऐसे स्थान पर न रखे जहा आप उसे पूज न रहे हो l हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कभी भी शिवलिंग को घर पर न रखे अगर आप उसे पुरे विधि विधान से उसकी पूजा न कर रहे हो, क्योंकि अगर आप ऐसा करने वालो में से है तो सावधान हो जाये क्योंकि इससे आप शिवलिंग का अपमान कर रहे है और कुछ अनर्थकारी चीजों को आमंत्रित कर रहे है l

एक किस्सा आप सब ने सुना ही होगा, एक बार की बात है जब भगवान् विष्णु और ब्रह्मा के बीच कौन सब से सर्वश्रेष्ठ होने की होड़ मची और जब ये बहस युद्ध का रूप लेने लगी तो महादेव ज्योतिर्लिंग क रूप में प्रगट हुए और कहा जो भी इसके छोर तक पहले पहुचेगा वो सर्वश्रेष्ठ कहलायेगा l विष्णु नीचे की तरफ गये और ब्रह्मा ऊपर की तरफ लेकिन विष्णु ने स्वीकार कर लिया की वो इसका छोर नहीं पा सक और ब्रह्मदेव ने कुछ और ही कहानी रची उन्होंने केतकी के फूलो से झूठी गवाही देने को कही की ब्रह्मदेव छोर पा गये है जब ये बात पूची जाये महादेव के सामने l ब्रह्मदेव ने बिलकुल वैसा ही किया वो लौटे और उन्होंने केतकी के फूलो को साक्ष्य बनाते हुए महादेव से कहा की वो छोर तक पहुच गये है महादेव ने इस झूठ पर क्रोधित होकर ब्रह्मा का एक सर काट दिया और साथ ही केतकी के फूलो पर भी पूजा अर्चना में इस्तेमाल होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया l
3. तुलसी के उपयोग पर प्रतिबन्ध !
शिवपुराण के अनुसार जालंधर की एक कहानी है जिसे वरदान था की उसे तब तक कोई नहीं हरा सकता जब तक उसकी पत्नी वृंदा पतिव्रता रहेगी और इसी के चलते भगवान् विष्णु ने उसका पतिव्रता संकल्प भंग किया और महादेव ने जालन्धर का विनाश लेकिन वृंदा जो बाद में तुलसी में परिवर्तित हो चुकी थी उसने अपने पत्तियों का उपयोग महादेव की पूजा में इस्तेमाल होने पर रोक लगा दी l इसलिए शिवलिंग पर तुलसी कभी भी अर्पित न करे !

4. हल्दी का उपयोग

हल्दी एक स्त्री की सुन्दरता निखारने के लिए इस्तेमाल होती है और शिवलिंग महादेव का प्रतीक है इसलिए हल्दी का उपयोग शिवलिंग पर ना करे !

5. कुमकुम का उपयोग

हिन्दू मान्यताओ के अनुसार सिन्दूर या कुमकुम का उपयोग एक महिला अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती है और महादेव त्रिदेवो में विध्वंसक की भूमिका निभाते है यानी की संघार तो शिवलिंग पर सिन्दूर अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता l

6. शिवलिंग का स्थान बदलते समय

शिवलिंग का स्थान बदलते समय उसके चरणों को स्पर्श करे और एक बर्तन में साफ़ पानी गंगाजल से मिक्स हुआ हो उसमे शिवलिंग को रखे l और अगर शिवलिंग पत्थर से बना हुआ है तो उसका गंगाजल से अभिषेक करे l

7. क्रीम या पैक दूध न चढ़ाए !

शिवलिंग पर जब भी दूध से अभिषेक करे तो ध्यान रखे की पैक या पास्च्युराईज्ड दूध न चढ़ाए, दूध ठंडा और साफ़ होना चाहिए !

8. मूर्ति किस धातु की है

शिवलिंग को घर लाते समय ध्यान रखे की मूर्ति में नाग लिपटा हो और शिवलिंग सोने, चांदी, या ताम्बे का हो !

9. शिवलिंग को घर पर रखे तो जलधारा के नीचे !

शिवलिंग को घर पर रखे तो कोशिश करे की उस जलधारा बरकरार रहे अन्यथा वो नकारत्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है !

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *