मीन राशी के जातको की नौकरी और व्यवसाय

मीन के 2017 के राशिफल के अनुसार यह साल आपके लिए कड़ी मेहनत करने का है। अगर किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो अपनी पुरानी नौकरी को एकदम से तिलांजलि न दें। पहले कहीं नई नौकरी की व्यवस्था करके रखें। नौकरीपेशा लोगों को वर्ष के दूसरे भाग में प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपने सह-कर्मियों के साथ उचित तालमेल बना कर चलना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। कार्य स्थल में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। अपने उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको मान-सम्मान, पुरस्कार या शाबाशी मिल सकती है। व्यापारी बंधु अपनी कर्तव्य-निष्ठा व परिश्रम के कारण अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम है। लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य अब तेज़ गति पकड़ेंगे। आप नए कार्यों में हाथ डालने के लिए आतुर रहेंगे। लेकिन जल्दबाज़ी करने से बचें व सोच-समझकर धन निवेश करें। शेयर बाजार से जुड़े लोग किसी दीर्घकालीन निवेश के बारे में सोच सकते हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहने में ही भलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *