इस वर्ष नौकरीपेशा लोग साहस और उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे बेहतर है। अपने विरोधियों की चालों को पकड़ने में आप कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल में प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसायी वर्ग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन बहुत से कामों को एक साथ करने से बचना चाहिए। मकर का 2017 का राशिफल बताता है कि अपने व्यवसाय में आप सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। आपका अपने प्रति यह विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कुछ नया साहस कर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसकी प्राप्ति संभव है। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी करीबी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भी पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। शेयर बाजार व सटटा-लॉटरी से अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।