मेष राशिफल 2017 के अनुसार साल की शुरुआत आपके लिए भले ही सामान्य रहे पर अंत अवश्य धमाकेदार रहने वाला है। कार्य-स्थल में अपने काम को लेकर आप असमंजस की स्थिति महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इस वर्ष के प्रारंभ में शनि की अष्टम ढैय्या आपको परेशान कर सकती है। वैसे मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आप काफी व्यस्त रहेंगे व आपका यह कड़ा परिश्रम ही आपकी सफलता में सहायक होगा। जहाँ तक हो सके अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने करने की कोशिश करें। क्योंकि आपकी यह मेहनत साल के दूसरे भाग में अवश्य रंग लाने वाली है। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आपकी नौकरी में चार चाँद लगने की संभावना है। वेतन वृद्धि या प्रमोशन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप फूले न समायेंगे। अपने सहकर्मियों से सामंजस्य बनाकर रखें क्योंकि आपका कोई कलीग आपकी सफलता में सहायक हो सकता है। ऑफिस की समस्या पर बात करते समय अपना कोई भी भेद खोलने से बचें। काम-धंधे को लेकर आप अचानक यात्रा कर सकते हैं। इन यात्राओं से आपको फ़ायदा मिलने के योग हैं। साल के दूसरे भाग में नौकरी व व्यवसाय में सफलता पाने के विशेष योग बन रहे हैं। जून माह के बाद से आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो कोई नया व्यवसाय शुरू करने के भी अवसर मिलेंगे।
we try to follow your words hariom pandey sir
thanks for valuable details