1: दीपक
दीपक अंधेरे को दूर करता है साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है लेकिन मान्यता है कि पूजा करते समय अगर दीपक बार-बार बिना हवा के बुझ जाता है तो यह आपके लिए शुभ संकेत नहीं है ऐसा होने पर माना जाता है कि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ रही है ऐसे में सकारात्मक प्रभाव बढ़ाने के उपाय करने चाहिए।
२: घर के पालतू जानवर
शास्त्रों के अनुसार घर में मछली बिल्ली हाथी पालतू पशुओं का अचानक मर जाते हैं तो यह स्थिति घर में नकारात्मक शक्ति की ओर संकेत करती है ऐसा मानते हैं कि पालतू जीव घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर ले लेते हैं इससे इनकी मृत्यु हो जाती है अगर ऐसा हो जाए तो उसकी जगह नया फालतू जीव ले आना चाहिए।
३: पास में किसी के होने का एहसास
आप कहीं भी हो चाहे घर में या बाहर आपको ऐसा एहसास हो कि आप के आस पास कोई है अचानक से किसी के होने का एहसास आपको हो रहा है बंद घर में अचानक तेज हवा के झोंके का एहसास या वातावरण का तापमान अचानक कम हो जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा के संकेत है अगर ऐसा हो जाए तो आपको ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए और पूजा पाठ करना चाहिए।
४: छोटे-छोटे बच्चों का बिना वजह रोना
शाम होते ही बच्चों का बिना किसी कारण के ही किसी बात को लेकर रोने बैठ जाना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है लोक मान्यता है और धार्मिक लोगों का भी मानना है कि यह नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का संकेत हो सकता है अगर ऐसा हो रहा है तो आप को घर में शाम के वक्त आरती भजन का माहौल बनाना चाहिए वह घर में कपूर जलाकर घुमाना चाहिए।
५: घर के लोगों का मन चिड़चिड़ा हो जाना
बिना किसी कारण के घर के किसी भी सदस्यों का मन बेचैन हो जाना या चिड़चिड़ा महसूस होना घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत है या घर में किसी का भी सिर भारी महसूस होना या अचानक खुशबू का वातावरण होना भी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है ऐसी स्थिति में घर में हवन पूजन करने की सलाह दी जाती है।