दुर्गा मां और शिवजी की नवरात्रि में पूजा ऐसे करें

“जिन घरों में हर रोज शिवजी की अर्चना की जाती है, उन घरो में सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। “

 

जिन घरों में हर रोज शिवजी की अर्चना की जाती है, उन घरो में सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शिवजी के पूजन की सामान्य विधि :- 

 

हर दिन प्रातः काल नाहना आदि नित्य कामो से फ्री हो जाएं। इसके बाद किसी शिव मंदिर जाएं या घर के मंदिर में रखें शिवलिंग की पूजा करें। पूजन के लिए शिवलिंग को जल और दूध से स्नान कराएं।

स्नान के बाद शिवलिंग पर चन्दन, अक्षत (चावल), फूल, दूध, वस्त्र चढ़ाएं।

पूजा पाद में प्रसाद के तोर पे मिठाइ का इस्तमाल कर सकते हो अथवा भोग लगाएं।

पूजा में शिव मंत्र (ऊँ नम: शिवाय) का जप करें। यह मंत्र सभी बाधाओं को दूर करने का भी अचूक उपाय है। इसके बाद आरती करें।

आरती के बाद क्षमा प्रार्थना करें। इस प्रकार शिव पूजन करने से मानसिक कष्टों और रोगों से मुक्ति की कामना करें।

 

नवरात्रि में इस मंत्र से करें देवी पूजा

 

नवरात्रि में देवी की पंचोपचार से पूजा करें। पूजा में ताजा खिले फूल, चावल, प्रसाद, धूप व दीपक से पूजा करें। आरती करें। देवी मंत्र से देवी का ध्यान करें-

ऊँ जयंती मंगला काली भद्रकाली कृपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *