नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। आपका जलवा बरक़रार रहेगा। अपने बॉस के साथ आपके संबंध और मधुर बनेंगे। यदि प्रमोशन पाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष पदोन्नति हो जायेगी। कार्यस्थल में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े किसी कार्य को पूरा करने के लिए यात्राएँ करने के भी योग बन रहे हैं। कुम्भ राशिफल 2017 के अनुसार अपनी क़ाबिलियत का प्रदर्शन कर आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जिससे आपको कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपका उत्तम कार्य प्रदर्शन ही आपके वेतन में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने के लिए प्रयासरत हैं, उनको इस वर्ष सफलता मिल सकती है। बेरोज़गार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएँ हैं। व्यापारी वर्ग भी धन संग्रह करने में सफल रहेंगे। नौकरी को लेकर जो लोग विदेश जाने का प्रयत्न कर कर रहे हैं। उनको इस वर्ष सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में पार्टनरशिप करके आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। साल के दूसरे भाग में आपको व्यापार से जुड़ीं कुछ समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए।