2017 का तुला राशिफल बतलाता है कि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। अपने विरोधियों को पछाड़कर आप आगे बढ़ेंगें। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने ग्राहकों से लच्छेदार बातचीत करके काम निकालने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है जहाँ उनका रुतबा बढ़ जायेगा। अगर आपका ट्रांसफर होता है, तो उसे स्वीकार कर लें क्योंकि आगे इससे आपको बहुत लाभ मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है। व्यापारी वर्ग इस वर्ष किसी नए कार्य में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। परंतु साल के अंत में कोई बड़ा निवेश करने से बचे। पैसों के लेन-देन में भी सतर्कता बरतें क्योंकि किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा नहीं है। भावनाओं में बहकर किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। साल के मध्य से आपको अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है।