स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अधिक आनंद देने वाला नहीं है। आपको मौसमी बीमारियाँ अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी लंबी चली आ रही बीमारी का सरलता से निदान नहीं होगा। जिसके कारण आपको उपचार कराने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक चोट लगने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। अनिद्रा की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। कन्या के लिए 2017 का राशिफल आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखने की हिदायत देता है वरना आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलते समय व मशीनरी से काम करते हुए सतर्कता बरतें। तरोताज़ा रहने के लिए सैर-सपाटे पर जाएँ। अगर योग व ध्यान से जुड़े तो एक नई शक्ति का संचार महसूस करेंगे।