सिंह राशी के जातको का प्रेम संबंध

आपके प्रेम संबंधों में दिन-ब-दिन परिपक्वता आएगी। आपको अपने पार्टनर के साथ हंसी मज़ाक और मस्ती करने के हल्के-फुल्के मौके मिलते रहेंगे। आप रिश्तों के प्रति अधिक गंभीर बनेंगे और सतत रोमांटिक मूड में ही रहेंगे। लेकिन अपने प्रेमी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात न होने से आपका मन कुछ व्याकुल रह सकता है। आप अपने साथी से अलग-अलग माध्यमों से संपर्क में रहने का प्रयास अवश्य करेंगे। आपकी मित्र मंडली में विपरीत लिंगी जातकों की बढ़ोत्तरी होगी। यदि पहले से ही आपके प्रणय संबंधों में कोई मतभेद चल रहा है तो अब धीरे-धीरे उसका समाधान निकलेगा। जो जातक अकेले हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है। सिंह राशि के वे लोग जो पहले से विवाहित हैं वो अपने जीवन साथी के साथ वर्ष 2017 में मधुर पल बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *