इस अवधि में आप चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे। फ़िटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। जो लोग लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उनके स्वास्थ्य में निश्चित सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक शांति के लिए आप प्रकृति की गोद में जाएं, ऐसी संभावना प्रतीत हो रही है। 2017 में ग्रहों की गति बतलाती है आपको अपने अंदर नई शक्ति का संचार महसूस होगा। आप मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक कार्यों में रूचि लें, ऐसी संभावना है। कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा।