कर्क राशी के जातको का पारिवारिक जीवन

कर्क राशि के जातकों को इस समय परिजनों, परिचितों एवं मित्रों से हर कार्य में सहयोग मिलेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसे ख़र्च होंगे। आप संतान की ओर से भी पैसों की कुछ मदद मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। बच्चों को नयी नौकरी इत्यादि मिलने से घर में आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। साथ ही परिवार के लिए कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है। रिश्तेदार घर आ सकते हैं, जिससे आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु परिवार या मित्रों के साथ आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में भाई-बहन और मित्रों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक बेहतर होंगे। इस अवधि के दौरान आप अपने परिवार और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद उठाएंगे। माता-पिता का सहयोग भी आपके साथ पूरा बना हुआ है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा समय है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र होने पर भी आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप अपने जीवनसाथी के लिए ख़र्चा अधिक करेंगे। आपके व्यय अपने छोटे भाई-बहनों पर भी रहने की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *