मिथुन राशी के जातको की आर्थिक स्थिति 2017
धन संबंधी मामलों में आपके ख़र्चे कुछ बढ़ सकते हैं। मिथुन राशिफल 2017 के अनुसार घरेलू ख़र्चों की पूर्ति के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। अपने शौक पूरे करने के लिए भी आप कुछ ज्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। अपने ख़र्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। जहाँ से हाथ खींच सकते हैं खींच लें। धन का आगमन कुछ मिलाजुला रहेगा अथवा यह भी संभावना बनती है कि धन आता तो रहेगा परन्तु आपके पास टिक नहीं पाएगा। बहुत सी ज़िम्मेदारियों को निभाने में आपके धन का व्यय होगा। वर्ष के दूसरे भाग से कुछ राहत मिलती नज़र आएगी और आपकी धन संबंधी अड़चनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।