मिथुन राशी के जातको की नौकरी और व्यवसाय 2017

साल की शुरुआत नौकरी व व्यवसाय में भाग-दौड़ से होगी। आपके अत्याधिक प्रयासों के बावजूद नौकरी में औसत रूप से फलों की प्राप्ति होती रहेगी। किंतु इससे निराश या हताश बिलकुल न हों और अपने प्रयासों को करते रहें। क्योंकि साल के मध्य से बनी हुई योजनाएँ पूरी हो सकती हैं। आपके द्वारा किये गए प्रयास ही आपको अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने में सफल साबित हो सकते हैं। जिससे विरोधी पक्ष भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जायेंगे। सहयोगियों की सहायता से मान-सम्मान बढ़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2017 में आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। साल के अंत में आपके धन प्राप्ति के योग हैं। यह धन आपको व्यापार में सफलता से मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें तरक्की मिलने से वेतन वृद्धि हो सकती है। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगाएँ और अपने प्रयासों को दुगना करें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके बदलाव आने की संभावनाएँ हैं। यदि आप बहुत समय से विदेश में रहकर नौकरी करना चाह रहे थे या अपना कोई व्यवसाय स्थापित करना चाह रहे थे तो यह समय अनुकूल फल प्रदान कर सकता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह समय लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *