प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप बहुत आकर्षक लग सकते हैं। किसी विपरीत लिंगी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। एक से अधिक प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आप अपने साथी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे। ग्रहों की मानें तो कुछ नए लोग आपसे मित्रता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। नए प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। संभावना है की इस समय कोई आपके आगे अपना प्रेम प्रस्ताव रख दे। शारीरिक सुख की तुलना में मानसिक सुख के प्रति आप अधिक चिंतित रहेंगे।