वृषभ राशी के जातको का पारिवारिक जीवन 2017

इस वर्ष घर में सुख सुविधा की वस्तुएँ लाने पर आप काफी ज़ोर देंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। एक दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। आप रोज़मर्रा की भाग दौड़ से अलग होते हुए अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने की कोशिश करें तो अच्छा रहेगा। वृष राशिफल 2017 के अनुसार संतान पक्ष की सफलता से कोई विशेष ख़ुशी मिल सकती है। आपके लाइफ पार्टनर को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण ध्यान देना चाहिए। साल के दूसरे भाग से आप अपने जीवनसाथी के साथ ढेर सारी ख़ुशियाँ मना सकेंगे। यह समय आनंद से भरपूर रहेगा। आपके व्यवहार में प्रेम और भावुकता का इज़ाफ़ा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपके प्रति अधिक समर्पित रहेगा और वे परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। मादक पेय पदार्थों का सेवन और मौज़मस्ती में लिप्त रहना आपको अच्छा लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *