आप शारीरिक श्रम की बजाय मानसिक श्रम अधिक करेंगे। हर बात पर क्रोध करने से आप अपने आसपास के वातावरण को तनाव-युक्त बना सकते हैं। इसलिए जहाँ तक हो सके ज्यादा तनाव न लें व क्रोध करने से बचें। मेष के लिए 2017 का राशिफल कहता है कि खान-पान का ध्यान रखने की ज़रूरत है। गरिष्ठ भोजन या अत्यधिक मसाले युक्त भोजन करने से पेट के रोग हो सकते हैं। यात्राओं के दौरान और मौसम के अनुसार अपने पहनावे के प्रति गंभीर रहें, सुबह की सैर आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगी। मौसमी और बारिश से होने वाली बीमारियों से सतर्क रहें। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करें।